धर्म ग्रंथों के अतिरिक्त भारतीयों ने अनेकानेक ऐसे ग्रंथों की रचना की थी , जिनमें राजनीतिक , सामाजिक , आथिर्क , और धार्मिक सामग्री भरी पड़ी है। इसमें राजनीतिक इतिहास पर तो प्रकाश पड़ता ही है , साथ में सांस्कृतिक इतिहास की रूपरेखा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। —————————————————————————– 1 — कौटिल्य अर्थशास्त्र — इसकी रचना चौथी शताब्दी ईसा पूर्व चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधान मंत्री कौटिल्य ( चाणक्य ) ने की थी। इसमें तत्कालीन भारत का स्पष्ट चित्रण मिलता है।
2— गार्गी संहिता — इसमें यवन आक्रमण का उल्लेख मिलता है , अतः इसकी रचना प्रथम शताब्दी के लगभग ही हुई होगी।
3— मालविकाग्निमित्र — यह कालिदास का नाटक है। अतः इसकी रचना चौथी शताब्दी के अन्त में अथवा पांचवीं शताब्दी के प्रारंभ में हुई होगी। इस नाटक में पुष्यमित्र और यवन – युद्ध का उल्लेख है।
4— मुद्राराक्षस — इस राजनीतिक नाटक की रचना विशाखदत ने की थी। विशाखदत का काल 600 – 700 ईसा लगभग रहा होगा। यह नाटक चाणक्य एवं चन्द्रगुप्त द्वारा नंद वंश के विनाश पर प्रकाश डालता है।
5— हर्षचरित — इसकी रचना बाणभट्ट ने सातवीं शताब्दी में की थी। इसमें हर्ष के जीवन एवं हर्षकाल की भारतवर्ष की अवस्था पर प्रचुर प्रकाश डालता है।
6— कामन्दकीय नीतिशास्त्र — इस नीतिशास्त्र की रचना कामन्दक ने की थी। इसका रचनाकाल 700 – 800 ईसा पूर्व के लगभग रहा होगा , इससे तत्कालीन आचार – व्यवहार पर विशेष प्रकाश डाला गया है।
7— वाहऺस्पत्य अर्थशास्त्र — कौटिल्य की भांति वृहस्पति ने भी एक अर्थशास्त्र की रचना की थी। इसकी रचना 900 – 1000 ईसा पूर्व के लगभग हुई होगी। इसमें राजकीय कर्तव्यों का अच्छा विवरण मिलता है।
8— राजतरंगिणी — इसकी रचना काश्मीर के लेखक कल्हण ने 12 वी शताब्दी मे की थी । इसमें काश्मीर के इतिहास का उल्लेख है।
9— गौडवहों — इसकी रचना वाक्पतिराज ने प्राकृत भाषा में की। इसमें कन्नौज नरेश यशोवर्मा की दिग्विजय का वर्णन है।
10— नवसाहसांकचरिच — इसे परिमल गुप्त ने लिखा था। यह ग्रन्थ परमारवंश पर प्रकाश डालता है।
11— विक्रमांकदेवचरित — यह बिल्हण द्वारा लिखा गया था। इसमें कल्याणी के चालुक्य वंश पर प्रकाश डालता है । ——————————————————————————important notes — ग्रन्थों के अजीब से नाम पढ़ने लायक है , ग्रन्थों की शताब्दी से AI को काम पर लगाया जा सकता है ——————————————————————————#indianhistory #history #competitionexam #exam #sabziimandi